दिल्ली के पांडव नगर इलाके में मां से मजाक करना एक युवक को नागवार गुजरा और उसने फूफा की चाकू मारकर हत्या कर दी। मजाक का विरोध करने पर फूफा ने युवक को थप्पड़ मार दिया था। मृतक अपने साले की तेरहवीं में शामिल होने के लिए मेरठ से आया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की शिनाख्त किठौर, मेरठ, यूपी निवासी विजय (45) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ मेरठ में रहता था। उनका कोई बच्चा नहीं है। कुछ दिना पहले कोटला गांव पांडव नगर निवासी उनके साले सुभाष की कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी। विजय गुरुवार को अपने साले के तेरहवीं में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे।