पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि संगम विहार में मदर डेयरी के पास युवक पर चाकू से हमले की शाम करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पर एक किशोर मृत अवस्था में सड़क पर पड़ा था। उसकी पीठ में चाकू घोंपा हुआ था। उसकी पुलिस पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि करीब आठ बदमाशों ने इरफान पर चाकू से ताबड़तोड़ कर उसकी हत्या की।
आरोपित उसके दम तोड़ने तक चाकू से वार करते रहे। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। उनकी पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक हत्या का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। देर रात तक एक भी आरोपित का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मृतक के स्वजन से भी पूछताछ कर रही है, ताकि बदमाशों का पता चल सके।