फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों को बड़ी राहत: AC कोच के RAC सीट वाले दोनों लोगों को मिलेगा बेडरोल, ठिठुरने से बचेंगे यात्री

Thu, 21 Dec 2023 06:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Railways: प्रिंसिपल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रेलवे बोर्ड शैलेन्द्र सिंह की ओर से जारी किए गए आदेश में नई व्यवस्था को तत्काल लागू करने के लिए कहा गया है। नये साल के पहले रेलवे ने यात्रियों को राहत भरी खबर दी है।
विज्ञापन
RAC टिकट वालों को भी मिलेगा बेडरोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड के दिनों में अब वातानुकूलित कोच के किसी भी यात्रियों को ठिठुरना नहीं पड़ेगा। आरएसी वाले यात्रियों को भी बेडरोल किट देने का रेलवे ने निर्णय लिया है। आरएसी वाले बर्थ के दोनों यात्रियों को अलग-अलग बेडरोल दिया जाएगा। इसमें यात्रियों को चादर, तकिया, कंबल और तौलिया दिया जाएगा। 

विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की तरफ जारी निर्देश में कहा गया है कि वातानुकूलित कोच में रिजर्वेशन टिकट लेते वक्त ही यात्रियों से बेडरोल किट का भुगतान करा लिया जाता है। लिहाजा अब पूरा बर्थ जिस यात्री को नहीं मिल रहा है और वह रिजर्वेशन एगेंस्ट कैंसिलेशन (आरएसी) टिकट पर यात्रा कर रहा है तो उसे भी बेडरोल लेने का उतना ही अधिकार है जितना कन्फर्म बर्थ वाले को है।

प्रिंसिपल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रेलवे बोर्ड शैलेन्द्र सिंह की ओर से जारी किए गए आदेश में नई व्यवस्था को तत्काल लागू करने के लिए कहा गया है। नये साल के पहले रेलवे ने यात्रियों को राहत भरी खबर दी है। पहले आरएसी सीट वाले यात्रियों को रेलवे एसी कोच बेडरोल नहीं देता था। अब वैसे सभी यात्रियों को बेडरोल मिलेगा जो आरएसी टिकट पर यात्रा करेंगे। 
विज्ञापन

बेडरोल नहीं मिलने की स्थिति में यात्रियों को खुद कंबल और चादर लेकर चलना पड़ता था। इससे अतिरिक्त सामान का बोझ उन्हें उठा कर चलना पड़ता था या कोच निरीक्षक को अतिरिक्त पैसा देकर खुद इंतजाम करना पड़ता था। लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं आएगी। बेडरोल दोनों यात्रियों को मिलने से आपसी खींचतान भी यात्रियों में नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें