फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : शरणार्थी कैंप में जन्मी बच्ची 'नागरिकता’ को मिला जन्म प्रमाण पत्र

Mon, 30 Dec 2019 09:06 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
नागरिकता - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के पारित होने के बाद मजनूं का टीला शरणार्थी कैंप में जन्मी बच्ची 'नागरिकता’ के माता-पिता को उत्तरी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने उसका जन्म प्रमाण पत्र सौंपा। इस अधिनियम के पास होने से इस कैंप में रह रहे लोगों में नागरिकता का अधिकार मिलने से बेहद खुशी है।
विज्ञापन


मजनूं का टीला शरणार्थी कैंप में कई शरणार्थी परिवार सालों से रह रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा हाल में जब नागरिकता संशोधन अधिनियम को पारित किया गया था। उसके बाद यहां रहने वाले दंपति आरती और ईश्वर के घर 24 नवंबर 2019 को एक बच्ची का जन्म हुआ।
 
विज्ञापन

नागरिकता का अधिकार मिलने की खुशी में दंपति ने अपनी बच्ची का नाम भी 'नागरिकता’ रखा था। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश खुद कैंप में पहुंचे और बच्ची के माता-पिता को उसका जन्म प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र देने से पहले निगम ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें