इन अस्पतालों को भी मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
दहशतगर्द ने हाल ही में दीप चंद बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और अन्य सहित कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजा था। दिल्ली दमकल विभाग की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया था लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हर बार की तरह यह धमकी भी फर्जी निकली थी।
करीब 100 स्कूलों को भी ऐसी ही दी जा चुकी धमकी
1 मई को दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिनमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 स्कूलों को ऐसी ही धमकी दी गई थी। जिसमें डीपीएस, एमिटी, मदर मैरी स्कूल समेत कई बड़े स्कूल शामिल थे।