फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather : राजधानी में शरीर झुलसाने वाली गर्मी, आज लू का ऑरेंज अलर्ट; अधिकतम तापमान 44 पार जाने की आशंका

Thu, 23 May 2024 01:24 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली में सूरज की तपिश से लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हर दिन गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, आसमान साफ रहेगा इससे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन

बुधवार को सुबह से झुलसाती हुई गर्मी देखने को मिली। लोग दोपहर के समय घरों में कैद रहे। कई इलाकों में लू की स्थिति बनी। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान रहा। इधर, शुक्रवार को कई इलाकों में लू चलने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है। 
विज्ञापन

नजफगढ़ में 43 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाफरपुर में 43.5, मुंगेशपुर में 42.9, पूसा में 42.6, पीमतपुरा में 42.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें