फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपथ के पास युवक ने फोड़े बम, आरोपी ने लगाए भारत माता की जय की नारे

Wed, 31 Jul 2019 10:29 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस में बुधवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने विजय चौक के पास दो सुतली बम फोड़ दिए और भारत माता की जय की नारे लगाने लगा। 
विज्ञापन


आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को काबू किया। युवक मांग कर रहा था कि देश के राष्ट्रीय ध्वज को मुफ्त में लोगों को बांटा जाए। दिल्ली पुलिस,आईबी व खुफिया विभाग देर रात तक युवक से संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही थी। 

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अनिल मित्तल ने बताया कि शुरूआती तौर पर देखने के बाद लग रहा है कि युवक दिमागी रूप से कमजोर है। संसद मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक की पहचान मिनोरम सुब्बा के रूप में हुई। वह सिक्किम का रहने वाला है। आरोपी युवक बुधवार शाम को विजय चौके पास राजपथ लॉन के पार्क में कोने में पहुंच गया और दो सुतली बम फोड़ दिए। 

युवक के हाथ में तिरंगा था। युवक वहां पर भारत माता की जय के नारे लगा रहा था। मौके पर मौजूद पीसीआर कर्मियों ने युवक को तुरंत काबू कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें