फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल पर एक और संकट, स्टेडियम में बॉलीवुड के गाने बजाना पड़ेगा भारी!

Sun, 10 Apr 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल मैचों के दौरान फिलहाल दर्शकों को बॉलीवुड गीत सुनाई नहीं देंगे। हाईकोर्ट ने गायकों की एक संस्था की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुये अगली तारीख तक मैचों में फिल्मी गीत बजाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


जस्टिस विपिन सांघी ने यह निर्देश इंडियन सॉंग राइटर एसोसिएशन (इसरा) की याचिका पर सुनवाई करते हुये दिया है। कोर्ट ने बीसीसीआई व सात आईपीएल टीमों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

कोर्ट ने अगली तारीख तक इसरा की अनुमति के बिना बॉलीवुड संगीत बजाने पर रोक लगा दी है। याचिका पर अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी।

इसरा बॉलीवुड के गायकों की संस्था है। संस्था ने याचिका दायर कर मैचों के दौरान बॉलीवुड गीत बजाने पर रोक लगाने की मांग की थी लेकिन इस मामले से दिल्ली डेयर डेविल को बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मैचों के दौरान बॉलीवुड गानें बजाना अधिकारों का उल्लंघन

आईपीएल-9 - फोटो : साभार आईपीएल वेबसाइट
संस्था का कहना है कि इसरा की अनुमति के बिना मैचों के दौरान बॉलीवुड गीत बजाना गायकों के अधिकारों का उल्लंघन है। याचिका पर सुनवाई करते हुये कोर्ट ने आईपीएल मैचों की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी-डीएन एंटरटेनमेंट नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड व उसके प्रबंधक को मैचों के दौरान बॉलीवुड गीत न बजाने की हिदायत दी है।

यह याचिका इसरा की ओर से अधिवक्ता प्रवीण आनंद ने दायर की है। इस संस्था का दावा है कि लता मंगेशकर, आशा भोंसले, अलका याज्ञनिक व कैलाश खेर जुड़े हुये हैं।

संस्था का आरोप है कि आईपीएल या उसकी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी पिछले सालों में बॉलीवुड गीत बजाने के एवज में रॉयल्टी नहीं दी है। आईपीएल की मौजूदा सीरीज में उसके सदस्यों के गीतों को बजाने की अनुमति नहीं ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें