शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ये दिन हर किसी के लिए खास होता है। इसलिए इस दिन को हर कोई खास बनाने की तैयारी में लगा हुआ है। इस शादी के सीजन में बॉलीवुड के साथ-साथ सीरियल का तड़का भी देखने को मिला रहा है। इस बार युवा शादी की थीम के अनुसार ही शादी की ड्रेस खरीद रहे हैं।
इसके लिए डिजाइनर्स की भी मदद ले रहे हैँ। इस बार ट्रेडिशनल ड्रेस के अलावा राजस्थानी बोरला का ट्रेंड देखा जा रहा है। इस बार राजस्थानी बोरला (माथे पर पहनने वाला ) के मीनाकारी के साथ रूबी और एमरल्ड कलर स्टोन वाले बोरला काफी पसंद किए जा रहे हैं।
लहंगे के साथ दो दुपट्टे का क्रेज
इन दिनों लहंगे के साथ दो दुपट्टे का ट्रेड खूब चल रहा है। इन दुपट्टे में एक हल्का दुपट्टा होता है, जो सिर पर रखा जाता है, वहीं भारी दुपट्टे को कंधे पर डालकर रख सकते हैं। या फिर साड़ी की तरह बांध सकती हैं। इस तरह का लहंगा देखने में भारी के साथ सुंदर भी लगता है। ये लहंगा काफी डिमांड में चल रहा है। इसमें सबसे ज्यादा लाल रंग को पसंद किया जा रहा है। इस तरह के लहंगे बॉलीवुड में काफी चलते हैं।