दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल की एक गलती के कारण आम आदमी पार्टी पर निलंबन का खतरा मंडरा रहा है।
चुनाव आयोग ने केजरीवाल को उनकी 'रिश्वत' संबंधी टिप्पणी के लिए चेतावनी दे दी है कि अगर वो आचार संहिता का उल्लंघन करने से बाज नहीं आए तो उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यहां तक कि आम आदमी पार्टी के निलंबन या उसे खत्म करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। चुनाव आयोग ने केजरीवाल को फटकार लगाते हुए कहा है कि आगे से वह अपने चुनावी भाषणों पर लगाम लगाएं अन्यथा वह आचार संहिता के उल्लंघन के दोषी पाए जाने के लिए सजा के हकदार होंगे।