उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में मासूम पर खौलता तेल गिर गया। हादसे में वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन फौरन उसे एलएनजेपी अस्पताल ले गए, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मासूम के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक तीन साल का मासूम पिता गुलजार अली और मां समेत परिवार के साथ जनता कॉलोनी, वेलकम इलाके में रहता है। गुलजार कारपेंटर का काम करता है। सोमवार दोपहर गुलजार का तीन साल का बेटा गली में खेल रहा था। इस बीच छोटे समोसे बेचने वाला एक व्यक्ति वहां पहुंचा। वह गली में ही जमीन पर कड़ाही रखकर समोसे तलने लगा। तभी मासूम वहां पहुंचा और कहाड़ी से टकरा गया। कड़ाही का खौलता तेल मासूम पर गिर गया। हादसे में वह बुरी तरह झुलस गया। इस बीच आरोपी समोसे वाला फरार हो गया। पुलिस ने गुलजार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी समोसे वाले की तलाश जारी है।