नई दिल्ली। नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास फाटक क्षेत्र में 20 से 25 साल की एक युवती का लहूलुहान शव मिला है। युवती के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस को संदेह है कि ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।
बुधवार को सराय रोहिल्ला रेलवे थाना पुलिस को सूचना मिली कि नांगलोई रेलवे फाटक के समीप एक युवती का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवती ने लाल सूट और नीली पैंट पहनी थी। आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक फाटक पार करते वक्त युवती ट्रेन की चपेट में आ गई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो