नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पश्चिम विहार में बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 रील चीनी मांझा बरामद किए हैं। इस मामले में राहुल (30) और सचिन (31) को गिरफ्तार किया है। साथ ही ढुलाई में प्रयोग हो रही कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि एंटी स्नैचिंग एंड बर्गलरी सेल और पश्चिम विहार थाना पुलिस की संयुक्त टीम गश्त पर थी। उन्हें उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक संदिग्ध कार दिखी। जांच में कार के कार्टन से चाइनीज मांझा बरामद हुआ। राहुल और सचिन झज्जर, हरियाणा के निवासी हैं। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद