नोएडा के सेक्टर-47 निवासी बुजुर्ग महिला को लूट का झांसा देकर बदमाश सोने के कंगन लेकर फरार हो गए। महिला के बेटे ने सेक्टर-20 थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र ढाका सेक्टर-47 ए ब्लॉक में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 66 साल की बुजुर्ग मां शुक्रवार को अट्टा मार्केट में बेडशीट खरीदने के लिए गई थीं।
मार्केट में दो युवकों ने उनको बताया कि यहां बदमाश घूमते रहते हैं। वह अपनी सोने का कंगन रुमाल में रख लें। आरोपियों ने उनके हाथों का कंगन उतारकर रुमाल में रखने का झांसा देकर पत्थर रखकर दे दिया।
जब महिला अपने घर पहुंची तो उसे मामले का पता चला। जिसके बाद महिला ने बेटे नरेंद्र को जानकारी दी। थाना प्रभारी राजवीर सिंह चौहान ने बताया है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।