फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस नंबर पर कूड़ा-पटाखे जलाने की सूचना दो, एक हजार इनाम पाओ, गुप्त रखा जाएगा नाम व पता

Sat, 16 Nov 2019 08:43 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
crackers - फोटो : PTI
विज्ञापन

वायु प्रदूषण फैलाने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कूड़ा जलाने, शादी समारोह में पटाखों का इस्तेमाल करने वालों की सूचना देने पर एक हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है। डीएम ने सूचना देने के लिए व्हाट्सऐप नंबर और ईमेल आईडी जारी की है। सूचना देने वाले का नाम, पता गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि कूड़ा जलाने से वायु गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि जिले में कहीं भी शादी-समारोह या अन्य आयोजनों में पटाखों के प्रयोग, कूड़ा जलाए जाने के फोटोग्राफ, तिथि, लोकेशन, आयोजकों के नाम, पते उपलब्ध कराएं। ऐसी सूचना 12 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने वालों को एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सूचना देने के लिए व्हाट्सऐप नंबर 9871428532 और ईमेल dmgbnwarroom@gmail.com जारी की है। इस योजना को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक लोगों से सूचना देने की अपील की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें