फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष: पंचायत चुनाव की रंजिश में चले लाठी डंडे, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नंगलाबेर में मंगलवार रात को चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। काफी देर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के छह से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव बना हुआ है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

थाना भोजपुर के गुर्जर बहुल गांव नंगलाबेर में जिला पंचायत सदस्य पद के पराजित उम्मीदवार बबली गुर्जर और  एक अन्य पराजित उम्मीदवार बबीता पत्नी अशोक मुखिया के समर्थकों में रात करीब नौ बजे वोट देने को लेकर कहासुनी हो गई।

एक पक्ष ने इकट्ठा होकर दूसरे पक्ष के घरों पर धावा बोल दिया

तभी वहां ग्राम प्रधान इंद्रराज पहुंच गए और मामला रफा दफा करा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कुछ देर बाद एक पक्ष ने काफी संख्या में इकट्ठा होकर दूसरे पक्ष के घरों पर धावा बोल दिया।

आरोप है कि उनके दरवाजे खिड़की तोड़ दी ओर सामान घरों में बिखेर दिया। पथराव किया गया, जिससे संदीप, भोला, मनोज, दीपक और रविंद्र आदि 8 घायल हो गए।

हमलावरों ने संदीप के घर में तोड़फोड़ की। पथराव से लोग घरों में दुबक गए और पत्थर लगाकर रास्ता बंद कर दिया है।
विज्ञापन

संघर्ष को लेकर गांव में दोनों पक्षों में तनाव

सूचना पर थाना भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि झगड़ा तब शुरू हुआ जब, एक पक्ष ने कहा कि उनके प्रत्याशी को वोट देते तो वो जीत जाता।

दोनों को वोट किया, जिससे दोनों हार गए। संघर्ष को लेकर गांव में दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ। तनाव के मदे्दनजर गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

थाना भोजपुर प्रभारी शाबिर खान ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। नौ लोग हिरासत में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें