फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई महीने तक सातवीं की छात्रा से रेप करता रहा उर्दू टीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक छात्रा को कई महीने से अपनी हवस का शिकार बना रहा था।
विज्ञापन


किसी को कुछ बताने पर वह छात्रा को जान से मारने की धमकी देता था। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारी के अनुसार छात्रा गोविंदपुरी में रहती है। वह इमरान के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। इमरान उसे उर्दू का ट्यूशन पढ़ाता था।
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़ाने के बहाने भूमिहीन कैंप में ले गया उसे

छात्रा का आरोप है कि इमरान करीब चार महीने पहले उसे ट्यूशन पढ़ाने के बहाने भूमिहीन कैंप में स्थित एक कमरे में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी की धमकी के चलते छात्रा किसी को कुछ बता नहीं रही थी।

वह ट्यूशन जाने से भी कतराने लगी। उसने सोमवार शाम को ये बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत गोविंदपुरी थाना पुलिस से की। पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्जकर आरोपी को सोमवार रात में गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें