मार्केट में रिलायंस ‘जियो’ सिम की कालाबाजारी शुरू हो गई है। सिम लेने के लिए खासतौर से युवा वर्ग ज्यादा उत्साहित है। ऐसे में विक्रेता भी मौके का फायदा उठाकर फ्री में मिलने वाले सिम को 300 से 1500 रुपये में बेच रहे हैं।
कंपनी अधिकारियों ने शिकायत मिलने पर कई विक्रेताओं के सिम एक्टिवेशन राइट छिन लिए हैं। मार्केट में रिलायंस जियो के आने के बाद क्रांति आ गई है।
कंपनी द्वारा फ्री इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा दिए जाने पर सिम लेने के लिए मारामारी मची हुई है जबकि कंपनी ये सिम फ्री दे रही है। गाजियाबाद टेलीकॉम एसोसिएशन के सचिव ललित शर्मा ने बताया कि मार्केट में बढ़ी डिमांड को देखते हुए कुछ विक्रेता फायदा भी उठा रहे हैं।