फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: BL एग्रो को मिले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के ब्रांडिंग अधिकार, रेलवे ने की नई पहल

Wed, 09 Nov 2022 09:23 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

पहली बार किसी निजी कंपनी के साथ ऐसा करार किया गया है। इसके साथ ही बीएल एग्रो को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म्स 14, 15 और 16 के नाम रखने के अधिकार मिल गए हैं। बीएल एग्रो के साथ फिलहाल यह अनुबंध एक साल के लिए किया गया है।
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : ANI-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के कुछ प्लेटफॉर्म्स के नाम बैल कोल्हू और नॉरिश के नाम पर रखे जाएंगे। रेलवे ने उत्तर प्रदेश की एफएमसीजी कंपनी बीएल एग्रो को इसके ब्रांडिंग अधिकार दे दिए हैं।

विज्ञापन


रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म्स के नाम रखने के अधिकार देने का करार नए, रचनात्मक और नॉन-फेयर रेवेन्यू आइडिया स्कीम के अंतर्गत हाइब्रिड मीडिया को दिया गया था, जिसने बाद में बीएल एग्रो से अनुबंध कर लिया।

पहली बार किसी निजी कंपनी के साथ ऐसा करार किया गया है। इसके साथ ही बीएल एग्रो को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म्स 14, 15 और 16 के नाम रखने के अधिकार मिल गए हैं। बीएल एग्रो के साथ फिलहाल यह अनुबंध एक साल के लिए किया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 का नाम नॉरिश प्लेटफॉर्म 14 और 15 जबकि स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ स्थित प्लेटफॉर्म नंबर 16 का नाम बैल कोल्हू प्लेटफॉर्म 16 हो जाएगा।

इससे बीएल एग्रो को प्लेटफॉर्म एरिया पर नाम रखने के अधिकार, पैनल लगाने, बिलबोर्ड्स लगाने और विनायल रैपिंग के अधिकार मिले हैं, जिससे बैल कोल्हू का प्रचार कर रहे सेलीब्रिटी मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी व नॉरिश की ब्रांड एंबेसडर शिल्पा शेट्टी अपने-अपने उत्पादों का प्रचार कर सकेंगे।

बीएल एग्रो के चेयरमैन घनश्याम खंडेलवाल ने कहा, ''भारतीय रेलवे की यह पहल प्रशंसनीय है और मैं ऐसे विकासशील दृष्टिकोण के लिए मंत्रालय को धन्यवाद देता हूं। यह हमारे लिए एक विशेष पल है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें