फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज सजाने में जुटी BJP प्रदेश अध्यक्ष की पूरी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक को यादगार बनाने के लिए प्रदेश भाजपा जुटी हुई है। नए प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के पास राष्ट्रीय नेताओं के सामने अपने प्रबंधन के गुर को दिखाने का अवसर है, लिहाजा उनकी पूरी टीम शनिवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू  स्टेडियम में आयोजित होने वाली बैठक की तैयारियों में जुटी है।
विज्ञापन


सांसद से लेकर पार्षद तक इस अभियान में लगे हैं। प्रदेश भाजपा ने बाकायदा कई कमेटियां गठित की है, ताकि बैठक में शामिल होने वाले करीब 2500 पार्टी प्रतिनिधियों के सम्मान में कमी न रह जाए। स्टेज की साज-सज्जा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बता दें कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद दिल्ली में इस तरह की पहली बैठक होगी। बैठक इंडोर वेट लिफ्टिंग स्टेडियम में होगी। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह पहली बार पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ एक मंच पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे शामिल

दिल्ली के कमान संभालने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी प्रबंधन के गुर साबित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री समेत राष्ट्रीय नेता इस बैठक में शामिल होंगे। सतीश उपाध्याय बृहस्पतिवार को स्टेडियम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

सुरक्षा को ध्यान में रख दिल्ली पुलिस व एसपीजी की टीम के साथ लगातार बैठकें  भी कर रहे हैं। सांसद रमेश बिधूड़ी व प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष सूद भी तैयारियों का जिम्मा संभाल रहे हैं। उत्तरी दिल्ली के मेयर योगेंद्र चंदोलिया प्रतिनिधियों के ठहरने की व्यवस्था में जुटे हैं। परिवहन व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रदेश महासचिव जयप्रकाश संभाल रहे हैं।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय टीम का सख्त निर्देश है कि पोस्टर पर ध्यान दिया जाए। इसमें किसी की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। इसी तरह सभी प्रदेश के व्यंजन विशेष तौर पर तैयार किए जाएंगे। खास तौर पर दक्षिण भारतीय नेताओं के लिए उनके प्रदेश के व्यंजन बनाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें