फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड केसः सैम पित्रोदा मुसीबत में

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के आधार पर निचली अदालत ने नेशनल हेराल्ड की संपत्ति अधिग्रहण मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य के खिलाफ सुनवाई 28 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, अदालत ने मामले में आरोपी बनाए गए सैम पित्रोदा के खिलाफ फिर से समन जारी किया है। पटियाला हाउस स्थित मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गोमती मिनोचा के समक्ष बृहस्पतिवार को सुनवाई तय थी।

सोनिया, राहुल व अन्य की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्त रमेश गुप्ता ने अदालत को बताया कि आज की सुनवाई पर हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा सैम को समन तामील नहीं हुए, क्योंकि वर्तमान में वे अमेरिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैम पित्रोदा ने अदालत ‌से किया आग्रह

मामले में शिकायतकर्ता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अदालत के समक्ष तर्क रखा कि सैम के खिलाफ जारी समन उन्हें दे दिया जाए और वे स्वयं समन तामील करवा देंगे। अदालत ने उनके आग्रह को स्वीकार कर मामले की सुनवाई 28 अगस्त तय कर दी।

निचली अदालत ने 26 जून को स्वामी की शिकायत के आधार पर सोनिया, राहुल के अलावा कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, आस्कर फर्नाडिस, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा व यंग इंडिया कंपनी के खिलाफ बतौर आरोपी समन जारी किए थे। इन सभी ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें