फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेताओं को दिल्ली जीत पर पूरा भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि चुनाव की तारीखों की घोषणा उस पार्टी (आप) पर एक करारा तमाचा है जो यह कह रही थी कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में विलंब करना चाहती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा प्रजातांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है और भारत के संविधान का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएगी।

इस चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत प्राप्त करेगी और दिल्ली को विकास के पथ पर आगे बढ़ाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव घोषणा का स्वागत किया है।
विज्ञापन

नतीजे अभी से ही साफ है: विजय गोयल

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा है कि दिल्ली छावनी बोर्ड चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को 8 में से 5 सीटें मिलने से यह साफ हो गया है कि नतीजे अभी से साफ है। अगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहरे का संकेज मिल गया है।

कैंट चुनाव में भाजपा का दो-तिहाई सीटें जीतना यह बताता है कि दिल्ली में जनता एक स्थायी व अच्छी सरकार चाहती है। दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए दिल्ली की जनता पूर्ण बहुमत देगी। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का हार सुनिश्चित है।

भाजपा में सरकार चलाने वाले कई योग्य नेता-प्रो. मुखी
भाजपा नेता प्रो. जगदीश मुखी ने कहा है कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भाजपा की चिंता करने की जरूरत नहीं है। वे अपनी पार्टी के बारे में सोचें तो उनके लिए ज्यादा अच्छा होगा।

उन्होंने भाजपा पर किए गए उस बयान पर आपत्ति जताई है जिसमें केजरीवाल ने भाजपा को बिना कैप्टन वाला डूबता हुआ जहाज बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर पार्टी मुख्यमंत्री पद का फैसला करती है। भाजपा के पास कई कई योग्य नेता हैं जो अच्छी सरकार चला सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें