दिल्ली में विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 43 से 48 के बीच सीटें मिल सकती हैं और इस बार वह क्लीन स्वीप कर सकती है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराए गए सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि इस बार के दिल्ली विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है जबकि इस पोल में भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में बड़ा नुकसान होने की बात कही गई है।
सर्वे के मुताबिक इस चुनाव में आप को 15 से 19 सीटों पर ही सफलता मिलने की संभावना है जबकि, कांग्रेस को 7 से 11 के बीच सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।
सर्वे की इस प्रक्रिया से जुड़े एक नेता का कहना है कि यह सर्वे भले ही पूरी तरह सही न हो लेकिन इससे दिल्ली में जनता के मूड के बारे में पता तो चलता ही है।