फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोडसे ने गांधी को मारा, बीजेपी ने अन्ना को'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है, जिसकी वजह से बड़ा हंगामा खड़ा हो रहा है। बृहस्पतिवार को पार्टी नेताओं की अमित शाह से बैठक के बाद बीजेपी ने घोषणा की कि वह केजरीवाल से रोज 5 सवाल पूछेगी।
विज्ञापन


उसके बाद पार्टी ने शाम को प्रेस कांफ्रेंस में सवाल भी पूछ लिए। जिसके जवाब में आप ने कहा है कि वह सभी सवालों का जवाब देगी मगर डिबेट के दौरान।

यही काफी नहीं था कि बीजेपी ने दिल्ली के अखबारों में शुक्रवार को एक आधे पेज का विज्ञापन दे दिया है, जिसके बाद उसपर राजनीति तेज हो गई है। इस विज्ञापन में अन्ना हजारे की फोटो पर माला चढ़ी हुई दिखाई गई है। जिसके बाद आप ने बीजेपी पर हमला बोल दिया है।

कांग्रेस बनी केजरीवाल की दुल्हन

बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली से प्रकाशित कई अखबारों में बीजेपी ने फ्रंट पेज पर एक आधे पेज का विज्ञापन दिया है। इस विज्ञापन में केजरीवाल को उनके बच्चों की झूठी कसम खाते हुए दिखाया गया है।

वहीं कांग्रेस को केजरीवाल की दुल्हन के रूप में दिखाया गया है तो उनके पीछे अन्ना हजारे की फोटो लटकी है, जिसपर माला चढ़ी हुई है। अन्ना हजारे की फोटो पर माला ही सारे विवाद की जड़ है।

आप नेता आशुतोष ने इसी पर सवाल किया है कि 'बीजेपी ने अपने विज्ञापन में अन्ना की फ़ोटो पर माला चढ़ा दी है! भारतीय परंपरा में तस्वीर पर माला मरने के बाद चढ़ाते हैं। वाह रे बीजेपी!'
बीजेपी ने अपने विज्ञापन में अन्ना की फ़ोटो पर माला चढ़ा दी है ! भारतीय परंपरा में तस्वीर पर माला मरने के बाद चढ़ाते हैं । वाह रे बीजेपी !— ashutosh (@ashutosh83B) January 30, 2015
विज्ञापन

'आज बीजेपी ने अन्ना को अपने ‌विज्ञापन में मार ‌दिया'

बीजेपी के इस विज्ञापन पर केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि गोडसे ने आज के ही दिन 1948 में महात्मा गांधी की हत्या की थी और आज बीजेपी ने अन्ना को अपने विज्ञापन में मार दिया। ‌फिर उन्होंने पूछा है ‌कि क्या बीजेपी को इसके ‌लिए माफी नहीं मांगनी चा‌‌हिए?
Nathuram Godse killed Gandhiji on this day in 1948. BJP has killed Anna in its ad today. Shudn't BJP apologise?— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 30, 2015

इस विज्ञापन में बीजेपी की बहुमत वाली सरकार लाने की अपील की गई है और साथ में सारा निशाना केजरीवाल पर साधा गया है। उसमें लिखा भी गया है कि सत्ता के लिए बच्चों की झूठी कसम तक मैं खाऊंगा। और दिन रात ईमानदारी का डंका भी बजाऊंगा!

इस विज्ञापन के स्वरूप को देखकर लगता है कि भाजपा विज्ञापनों की सीरिज लाने वाली है क्योंकि इसमें सबसे ऊपर ही लिखा है दिल्ली वालों सावधान, धोखा ना खाना इस मतदान 1। नंबर एक यह इंगित करता है कि ऐसे और भी विज्ञापन आ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें