फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उबर रेप पीड़िता ने अमेरिका की अदालत में किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
उबर रेप पीड़िता ने अपने साथ हुए घृणास्पद अपराध के लिए अमेरिकी अदालत में मुकदमा किया है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के एक कोर्ट में उबर कंपनी के खिलाफ केस करते हुए कहा कि इसके लिए कंपनी जिम्मेदार है क्योंकि उसने ड्राइवर को बिना किसी प्रामाणिक जानकारी के कंपनी की कैब चलाने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन


पीड़िता के वकील ने अमेरिका के सैनफ्रांसिस्को स्थित अदालत में केस दर्ज कराया है। बता दें कि उबर कंपनी मुलतः अमेरिका के इसी राज्य से संबंध रखती है। पीड़िता ने कोर्ट से उसकी पहचान को सार्वजनिक होने से बचाने की भी गुहार लगाई है।

बता दें कि पांच दिसंबर की रात एक आईटी कंपनी की कर्मचारी के साथ उबर कैब ड्राइवर ने न सिर्फ जबरन बलात्कार किया बल्कि उसे शारीकि क्षति भी पहुंचाई थी।
विज्ञापन

भारत में भी कंपनी के खिलाफ केस संभव

इस मामले के प्रकाश में आते ही सरकार ने मोबाइल ऐप के माध्यम से कैब सेवा प्रदान करने वाली सभी कंपनियों को प्रतिबंधित कर दिया था। हालांकि फिलहाल यह प्रतिबंध हटा लिया गया है।

इस मामले में उबर के प्रवक्ता नैरी होर्डजेन ने कहा है कि हमारी पूरी संवेदना पीड़िता के साथ है और हम सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं जिससे कि अपराधी को उसके किए की सजा मिल सके।

इस मामले में दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि अगर उबर की ओर से सुरक्षा में खामी के कोई भी सबूत मिलते हैं ‌तो कंपनी के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें