फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: भाजपा आज सभी विधानसभा में बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ करेगी प्रदर्शन, आदेश गुप्ता ने मांगा सीएम से मिलने का समय

Tue, 19 Jul 2022 10:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि अगर मुख्यमंत्री मिलने का समय नहीं देते तो भाजपा मंगलवार को दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता - फोटो : आदेश गुप्ता के ट्विटर अकाउंट से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली की बढ़ी हुई बिजली की दरों पर चर्चा करने के लिए समय मांगा है। कहा है कि मुख्यमंत्री को सिंगापुर जाने की चिंता तो है लेकिन दिल्ली की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। 

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि अगर मुख्यमंत्री मिलने का समय नहीं देते तो भाजपा मंगलवार को दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी। बिजली की बढ़ी दरों के कारण आर्थिक बोझ से लोग परेशान हैं। 

गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा सीबीआई को अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने के फैसले का स्वागत किया। कहा कि आम आदमी पार्टी जिस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़कर सत्ता में आई थी आज उसी भ्रष्टाचार में मंत्री और विधायक डूबे हुए हैं। मुख्यमंत्री अमानतुल्लाह खान को पार्टी से बर्खास्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें