फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ के बेटे पंकज को गौतमबुद्ध नगर से टिकट!

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों में उम्मीदवारों को लेकर भी गहमागहमी तेज हो गई है। जिन पार्टियों ने अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं वहां कंपटीशन और बढ़ गया है।
विज्ञापन


उप्र की गौतमबुद्ध नगर सीट पर समाजवादी पार्टी को छोड़ बाकी किसी भी पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है।

टिकट की दौड़ में कुछ आगे हैं, तो कुछ के नाम तय हैं लेकिन इस सीट पर किसी एक ठाकुर प्रत्याशी का लड़ना तय माना जा रहा है।
Trending Videos

अमर सिंह से होगा पंकज का मुकाबला!

उम्मीदवारी के लिहाज से हॉट बन चुकी गौतमबुद्ध नगर सीट पर आप में विवाद तो चल ही रहा है, इसी बीच भाजपा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का नाम भी उभरकर सामने आया है, लेकिन उनकी इस दावेदारी में कांग्रेस का प्रत्याशी भी अपना अहम रोल अदा करेगा।

कांग्रेस से अमर सिंह का टिकट लगभग पक्का माना जा रहा है, लेकिन अभी घोषणा बाकी है। अमर सिंह का नाम सामने आने से पहले पंकज सिंह को टिकट देने की चर्चा भाजपा में जोरों पर थी।

लेकिन अगर अमर सिंह और पंकज सिंह दोनों इस सीट से चुनाव लड़ते हैं तो दोनों को ही इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

पार्टियों को नहीं मिल रहे उम्मीदवार!

कांग्रेस अमर सिंह को मैदान में उतारती है, तो भाजपा पंकज सिंह को इस सीट से नहीं लड़ाएगी। इसका सीधा सा कारण ठाकुर वोटों का बंटवारा होना माना जा रहा है।

भाजपा से टिकट की दौड़ में सबसे मजबूत दावेदार नोएडा विधायक डॉ. महेश शर्मा हैं, जो पिछले चुनावों में कांटे की टक्कर से बसपा के सुरेंद्र नागर से हार गए थे।

बसपा सांसद सुरेंद्र सिंह के चुनाव क्षेत्र बदलने की भी चर्चा थी, लेकिन अउन्होंने साफ कर दिया कि वो चुनाव लड़ेंगे तो गौतमबुद्ध नगर से, अन्यथा नहीं लड़ेंगे। सपा से नरेंद्र भाटी का नाम घोषित हो चुका है। आम आदमी पार्टी में भी टिकट के लिए कश्मकश जारी है।
विज्ञापन

2009 के लोकसभा चुनाव के परिणाम

प्रत्याशी का नाम व दल----मिले वोट
सुरेंद्र नागर (बसपा)-------------24, 5613
डॉ. महेश शर्मा (भाजपा)--------22, 9709
नरेंद्र भाटी (सपा)---------------11, 8584
रमेश चंद तोमर (कांग्रेस)-------11, 6230
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें