फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल और अखिलेश पर नड्डा का तंज: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- चुपचाप वैक्सीन लगवा ली, तस्वीर तक साझा न की

Wed, 13 Apr 2022 06:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जेपी नड्डा ने कोरोना वैक्सीन को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। नड्डा ने कहा कि ये वही नेता हैं जिन्होंने चुपचाप वैक्सीन लगवा ली।
विज्ञापन
जेपी नड्डा, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के वर्तमान और यूपी के पूर्व सीएम पर हमला बोला है। नड्डा कैलाश नगर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन को सपा सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम भाजपा का टीका बता रहे थे। इतना ही नहीं वैक्सीन को लेकर भ्रम भी फैला रहे थे। ये वही नेता हैं जिन्होंने चुपचाप वैक्सीन लगवा ली लेकिन वैक्सीन लगवाने की तस्वीर तक साझा न की।

विज्ञापन

सरकार गरीबों के लिए खाने की भी व्यवस्था कर रही
नड्डा ने कहा कि कोरोना टीका के साथ ही केंद्र सरकार गरीबों के लिए खाने की भी व्यवस्था कर रही है। यह सिलसिला लॉकडाउन के शुरुआती दिन से चल रहा है। इस योजना का करीब देश के करोड़ों लोगों को लाभ मिलता है।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन को लेकर अखिलेश ने कहा
अखिलेश ने कोरोना टीके को भाजपा का बताते हुए कहा था कि वह यह टीका नहीं लगवाएंगे। केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश के बयान को वैज्ञानिकों व डाॅक्टरों का अपमान बताते हुए सपा नेता से माफी की मांग की थी। अखिलेश के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा था कि ‘ये लोग छुपकर वैक्सीन लगवा लेंगे और लोगों को भ्रम में रखेंगे। वे राजनीतिक दृष्टि से ऐसा बोल रहे हैं।‘
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें