फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर तोड़फोड़ का मामला, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या से दो घंटे की पूछताछ

Wed, 06 Jul 2022 06:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तरी जिला पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास पर हुई तोड़फोड़ के मामले में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या से दो घंटे पूछताछ की। सूत्रों का कहना  है कि जून के आखिरी सप्ताह में तेजस्वी से पूछताछ की गई थी। 
विज्ञापन
तेजस्वी सूर्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर हुई तोड़फोड़ के मामले में दिल्ली पुलिस ने भाजपा सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जून के आखिरी सप्ताह में सांसद से उनके अशोक रोड स्थित घर जाकर पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस ने उनके बयान भी दर्ज किए।

विज्ञापन


पुलिस ने 30 मार्च को हुई घटना की सीसीटीवी फुटेज दिखाकर उसके बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। करीब दो माह पूर्व कश्मीर फाइल्स मूवी को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजवरी के दिए गए बयान के बाद भाजपा व भाजयूमो के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद कुछ शरारती लोगों ने मुख्यमंत्री के घर के बाहर तोड़फोड़ करने के अलावा उनके दरवाजे पर भगवा रंग भी पोत दिया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद मामले में कुल 28 लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज व दूसरे सबूतों के आधार पर की गई थी। मामले में पुलिस लगातार भाजयूमो के अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या से पूछताछ करने का प्रयास कर रही थी। इसके लिए पुलिस ने सांसद के व्हाटसएप पर दो बाहर पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भी भेजे थे। लेकिन सूर्या ने पुलिस को सूचना दी थी कि जब वह दिल्ली में आएंगे तो वह जांच में शामिल होंगे।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पिछले सप्ताह दिल्ली आने के बाद उन्होंने खुद पुलिस को अपने दिल्ली में होने की बात की। एसएचओ सिविल लाइंस व जांच अधिकारी समेत बाकी पुलिस कर्मियों की टीम ने उनके घर जाकर पूछताछ की। इस दौरान उनको घटना की सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई गई। सूत्रों का कहना है कि सांसद ने आगे भी पुलिस की पूछताछ में शामिल होने का अश्वासन दिया है। पुलिस बाकी लोगों के पहचान के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें