फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' का क्या होगा: 'मुख्यमंत्री केजरीवाल शराब घोटाले में मास्टर माइंड हैं, जल्द जांच के घेरे में आएंगे'

Thu, 05 Oct 2023 08:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बड़े वकीलों पर अरविंद केजरीवाल ने 60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा है कि शराब घोटाले में संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी घबराई हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जल्द जांच के घेरे में आएंगे। सांसद ने कहा कि संजय सिंह के घर पर ही सभी शराब माफिया की बातचीत होती थी। इसके बाद संजय सभी को लेकर केजरीवाल के घर जाते थे। सांसद के मुताबिक ईडी ने कोर्ट को बताया है कि संजय दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा से मिलते रहते थे। कोर्ट में ईडी ने संजय सिंह के दो करोड़ लेने की बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन

गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बड़े वकीलों पर अरविंद केजरीवाल ने 60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा विक्टिम कार्ड खेलने वाले केजरीवाल और उनकी पार्टी कह रही है कि चुनाव के कारण भाजपा डर गई है, लेकिन ये बातें ईडी द्वारा जब संजय सिंह से सवाल पूछा जाएगा तो उस वक्त नहीं काम आने वाला है। उन्होंने केजरीवाल को जल्दी अपना गुनाह कबूल करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे शायद उन्हें कम सजा मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार मुक्त भारत का नारा लगाने वाले केजरीवाल आज लालू यादव के शागिर्द बने हुए हैं। उनका राजनीतिक धर्मांतरण देखकर हर कोई हैरान है। जब भी कोई गिरफ्तारी होती है, तो आम आदमी पार्टी के अंदर एक ही टेप रिकॉर्ड सुबह से शाम तक चलता रहता है लेकिन भाजपा द्वारा पूछे गए 15 सवालों का जवाब आज तक किसी भी आप नेता द्वारा नहीं दिया गया है। हम उनसे फिर वही अहम सवाल पूछते हैं। आखिर एक ब्लैक लिस्टेड कंपनी इंडो स्पीरिट से एक करोड़ रुपये लेने का मामला क्यों आया। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले में अगर कोई सबूत नहीं मिला है तो फिर मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने शराब घोटाले का प्रिंसिपल आर्किटेक्ट क्यों बता दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें