फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Tiwari: भाजपा सांसद मनोज तिवारी बोले, अरविंद केजरीवाल हर क्षेत्र में सबसे झूठे मुख्यमंत्री हैं

Mon, 03 Apr 2023 07:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि केजरीवाल देश के सबसे झूठे, भ्रष्ट और बेईमान मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली ही नहीं असम में जाकर भी अरविंद केजरीवाल झूठ बोलते हैं। कहा कि केजरीवाल सरकार ने अपने कार्यकाल में 12 लाख नौकरियां नहीं बल्कि सिर्फ 440 नौकरियां ही दी हैं।
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने दिल्ली सरकार पर झूठा वादा दिल्ली वालों से करने का आरोप मढ़ा है। कहा है कि अरविंद केजरीवाल हर क्षेत्र में झूठे मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। 12 लाख नौकरियों की बात करने वाले मुख्यमंत्री अपने शासन में महज 440 नौकरियां ही देने में कामयाब हुए हैं।

विज्ञापन


भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि केजरीवाल देश के सबसे झूठे, भ्रष्ट और बेईमान मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली ही नहीं असम में जाकर भी अरविंद केजरीवाल झूठ बोलते हैं। कहा कि केजरीवाल सरकार ने अपने कार्यकाल में 12 लाख नौकरियां नहीं बल्कि सिर्फ 440 नौकरियां ही दी हैं। आरटीआई का हवाला देते हुए यह बातें तिवारी नें कहीं। उन्होंने मांग की कि जिन विभागों में 12 लाख नौकरियां दी गई हैं, उनकी सारी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

इसी तरह चाहे वह यमुना सफाई हो, बसों की खरीद हो, पीने का पानी हो और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली हो, सभी मामले में सरकार फ्लॉप साबित हुई है। इस मौके पर भाजपा विधायक अजय महावर ने कहा कि दिल्ली सरकार ने साल 2015 से लेकर 2023 तक जो 440 नौकरियां दी हैं उनमें साल 2015 में 176, 2016 में 102, 2017 में 66, 2018 में 68 और 2020 में 28 नौकरियां हैं। 2019, 2021, 2022 और 2023 में कोई नौकरियां केजरीवाल सरकार उपलब्ध नहीं करा पाई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा बनाए गए जॉब पोर्टल पर 14 मार्च 2023 तक कुल पंजीकृत प्रार्थियों की संख्या 15,76,846 थी जो एक दिन बाद यानि 15 मार्च 2023 को बढ़कर 15,91,328 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें