दिल्ली विधानसभा में हंगामा और विधायकों को कंधे पर उठा कर बाहर ले जाने की तस्वीरें बुधवार को मीडिया में छा गईं।
दिल्ली विधानसभा के दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा हुआ जिसे संभालने के लिए अंततः मार्शल को बुलाकर भाजपा के तीनों विधायकों को बाहर निकालना पड़ा।
असल में भाजपा विधायकों की मांग थी कि दिल्ली सरकार चौथे वित्त आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करे। सत्ता पक्ष की ओर से इस मामले पर उचित जवाब न मिलने की दशा में भाजपा के तीनों विधायक वेल में आ गए और हंगामा करने लगे।
हंगामे को देखते हुए मार्शल की मदद से भाजपा के तीनों ही विधायकों को जबरन सदन से बाहर कर दिया गया। हालांकि इस दौरान सत्ता पक्ष की महिला विधायक इस दृश्य को देखकर जोर-जोर से हंसती हुई देखी गईं।
मार्शल जब भाजपा विधायक को उठा कर बाहर ले जाने लगे तो आप की महिला विधायक से हंसी रोके नहीं रुकी और वह तालियां बजा कर हंसते हुए लोट-पोट हो गईं।