फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई पर भाजपा ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश भाजपा को यह डर सताने लगा है कि महंगाई के कारण कहीं दिल्ली की सत्ता एक बार फिर उनसे दूर न हो जाए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और प्रदेश प्रभारी प्रभात झा भी शामिल हुए। बैठक में नेताओं ने महंगाई पर चिंता व्यक्त की। इस दौरान पार्टी के पार्षदों की छवि सुधारने के लिए उन्हें प्रशिक्षण देने की योजना भी बनी।

कांस्टीट्यूशन क्लब में 8 जुलाई को पार्षदों की पाठशाला लगेगी। बैठक में डॉह़र्षवर्धन ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के  लिए तैयार रहने को कहा। साथ ही आम आदमी पार्टी से सतर्क रहने की भी सलाह बैठक में दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विशेष सदस्यता अभियान चला रही भाजपा

सूत्रों के मुताबिक, बैठक  में डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कार्यकर्ता इस गलतफहमी में नहीं रहें कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। ‘आप’ के कार्यकर्ताओं से उन्हें सीख लेनी चाहिए कि चुनाव हारने के बावजूद उनके उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।

इस बीच पार्टी ने निर्णय लिया कि विशेष सदस्यता अभियान 30 जून से बढ़ाकर 8 जुलाई कर दिया जाए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से तैयार केंद्र सरकार की उपलब्धि वाली फिल्म बूथ स्तर पर मतदाताओं को दिखाने को भी कहा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें