फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेता ने केजरीवाल के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- पेड़ काटने की स्वीकृति पर गुमराह कर रही सरकार

Wed, 27 Jun 2018 08:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
vijendra gupta and kejriwal
विज्ञापन

सरोजनी नगर इलाके में पेड़ काटने की स्वीकृति के मामले में दिल्ली प्रदेश भाजपा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपाइयों ने पेड़ काटने की स्वीकृति देने के मामले में केजरीवाल सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया। इसके विरोध में भाजपा ने बुधवार को सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन के समक्ष प्रदर्शन किया। भाजपा ने प्रदर्शन को केजरीवाल सरकार की पोल खोल और पेड़ बचाओ नाम दिया।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदर्शन में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा, जगदीश प्रधान, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा, भाजपा के अनेक पार्षद व पूर्व पार्षद, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस दौरान भाजपाइयों ने बड़े-बड़े बैनर प्रदर्शित किए, जिनपर लिखा था कि ‘केजरीवाल सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने 23 करोड़ रुपये लेकर पेड़ काटने की अनुमति दी और अब झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं’। 

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने पेड़ काटने की चुपके से 17 अक्तूबर को अनुमति दे दी और नौ माह तक पेड़ कटने दिए। जनता की आपत्ति के बाद आम आदमी पार्टी के नेता विरोध की नोटंकी कर जनता को गुमराह करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें