फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल से कहा- गलती मानने से कुछ नहीं होगा, ये आपकी सोची-समझी साजिश

Sun, 30 Apr 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विजेंद्र गुप्ता
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्विटर पर कटाक्ष करते हुए उन्हें कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गलती मानने से कुछ नहीं होगा। 
विज्ञापन


गलती मानने के पीछे आप में उनके खिलाफ उठे विद्रोह से पार्टी नेताओं का ध्यान भटकाने की सोची समझी रणनीति है। पंजाब, गोवा और दिल्ली के मतदाताओं ने देश को अरविंद केजरीवाल के संबंध में आइना दिखा दिया है।     
 
गुप्ता ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को रंग बदलने की आदत है। चुनावों में हार के लिए पहले कहा कि हमारी हार ईवीएम में गड़बड़ी करने से हुई, फिर कहा हम जनता में नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार का संदेश देने में असफल रहे और अब कह रहे हैं हम आत्ममंथन कर रहे हैं। जबकि आप की हार का मंथन कुमार विश्वास और गोवा के पार्टी चुनाव मैनेजर पहले ही कर चुके हैं। 
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी का आधारहीन आरोप,  सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी और प्रधानमंत्री की अंधी आलोचना, आम आदमी नेतृत्व का अपने कार्यकर्ताओं से कटना, कमरे में बैठकर फैसले लेना और जनता से हवा हवाई वायदे करना हार के कारण हैं। केजरीवाल यह नहीं समझ सके कि भाजपा ने नोटबंदी का फैसला लेकर आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार विरोध की नींव ही समाप्त कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें