उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा पदाधिकारी सतपाल यादव मेदांता में भर्ती हैं। शनिवार को उनका हालचाल जानने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मेदांता अस्पताल पहुंचे।
सतपाल 16 अप्रैल को एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। गृहमंत्री करीब एक घंटा उनके पास रुकेे फिर वापस दिल्ली लौट गए।
मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सतपाल का इलाज मेदांता में चल रहा है। वह राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह के काफी करीबी बताए जा रहे हैं। सतपाल की हालत अभी भी काफी नाजुक है।
केंद्रीय गृहमंत्री ने उनके स्वास्थ्य के बारे में यादव का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी जानकारी ली। मेदांता प्रबंधन द्वारा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।