फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में शनिवार रात करीब पौने नौ बजे दुकान से पैदल घर लौट रहे दादरी नगर पालिका के चेयरमैन और भाजपा नेता विजय पंडित की बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद उनके समर्थकों ने जमकर बवाल किया। इस दौरान उनके गुस्साए समर्थकों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। उपद्रवियों ने गोलियां भी चलाईं।

एक गोली दादरी के इंस्पेक्टर को भी लगी है। 4-5 अन्य पुलिसवाले इस वारदात में घायल हैं। गुस्साए लोगों ने एक दर्जन से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

नहीं थम रही फायरिंग

पुलिस प्रशासन के तमाम आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिसिया सूत्रों के अनुसार नगर के कुछ इलाकों में अब भी छिटपुट गोलियों की आवाज सुनी जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विजय पंडित शनिवार रात दुकान से पैदल ही घर लौट रहे थे। तहसील गेट पर पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ तीन-चार गोलियां चलाईं।

गंभीर हालत में उन्हें तत्काल गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में ले जाया गया। वहां कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। भाजपा नेता पर गोलियां चलने से क्रुद्ध लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया था। लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के बूथ जला डाले।
विज्ञापन

मौके पर पीएसी तैनात

अस्पताल में विजय पंडित की मौत की खबर मिलते ही समर्थक बेकाबू हो गए। उन्होंने जो वाहन सामने आया, उसे ही आग के हवाले कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस पर पथराव भी शुरू कर दिया।

इसी दौरान, कुछ उपद्रवियों ने फायरिंग भी शुरू कर दी। दादरी के इंस्पेक्टर को गोली लगी है। चार-पांच अन्य पुलिसवाले भी घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर सीओ अनुज चौधरी समेत आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पीएसी को तैनात किया गया है। उधर, गौतमबुद्ध नगर के डीएमएवी राजामौलि ने हालात काबू में होने का दावा किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें