फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दूर हुई दिल्ली, जेब पर भी बढ़ा बोझ, 65 रुपये बढ़ा किराया

Wed, 24 Jul 2019 10:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून से दिल्ली जाने वाले बस यात्रियों को अब 63 किमी अतिरिक्त सफर करना होगा। साथ ही उन्हें वर्तमान किराए की तुलना में 65 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना होगा। परिवहन निगम प्रबंधन ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली जाने वाली बसों के रूट में बदलाव कर दिया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

अब दिल्ली जाने वाली बसें हरिद्वार, रुड़की, मुजफ्फरनगर व मेरठ के बजाय पोंटा साहिब, यमुनानगर, जगाधरी, करनाल होते हुए दिल्ली जा रही हैं। साथ ही आगरा जाने वाली बसों के रूट में बदलाव किया गया है।
 

देहरादून आईएसबीटी - फोटो : AmarUjala
आगरा जाने वाली बसें दून से भगवानपुर, पुहाना, झबरेड़ा, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मीरापुर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा होते हुए आगरा भेजी जा रही हैं। परिवहन निगम के उप महाप्रबंधक संचालन जेके शर्मा ने बताया कि दून से रुड़की का संचालन यथावत रखा गया है।
 

प्रतीकात्मक - फोटो : www.pexels.com
किस श्रेणी की बस का कितना बढ़ा किराया
दून से दिल्ली           पहले         अब            बढ़ोतरी
सामान्य श्रेणी        290 रुपये   320 रुपये    30 रुपये
एसी                  510 रुपये  575 रुपये    65 रुपये
जनरथ               445 रुपये   510 रुपये    65 रुपये
वॉल्वो                735 रुपये  798 रुपये     63  रुपये
 
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा के चलते देहरादून से दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन मुजफ्फरनगर, मेरठ के बजाय करनाल, यमुनानगर, जगाधरी होते हुए किया जा रहा है। ऐसे में दून से दिल्ली की दूरी 63 किमी बढ़ जाने की वजह से किराये में भी बढ़ोतरी की गई है। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद बसों को पुन: पुराने यात्रा मार्गों  पर संचालित किया जाएगा। 
- दीपक जैन, महाप्रबंधक, परिवहन निगम उत्तराखंड    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें