फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के हत्यारोपियों को पकड़ने गई पुलिस से हाथापाई, दो युवक व उनके मां-बाप निकले षड्यंत्रकारी

Wed, 24 Jul 2019 11:56 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद/ मसूरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डासना के दूधिया पीपल क्षेत्र में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो नए नाम सामने आए हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी तो लोगों ने विरोध करते हुए पुलिस से हाथापाई की।

विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने हत्या का षड्यंत्र रचने, हत्यारोपियों को शरण देने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दो महिलाओं समेत पांच को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि थाना पिलखुवा, हापुड़ के गांव सिखेड़ा निवासी बलवीर सिंह तोमर (52) पुत्र रिछपाल सिंह भाजपा की जिला कार्यकारिणी में डासना मंडल अध्यक्ष थे। शनिवार रात करीब सवा नौ बजे वह पान के खोखे पर खड़े थे। इस दौरान स्कूटी सवार तीन युवकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

दो युवक हत्यारोपी व उनके मां-बाप निकले षड्यंत्रकारी

पुलिस ने दो आरोपी शाहरुख व तहसीन निवासी डासना को जेल भेज दिया था, जबकि हत्या में शामिल अमन व उसका चचेरा भाई सलमान फरार हो गया था। अमन व सलमान पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

जांच में सामने आया कि अमन उर्फ मुस्तकीम निवासी मोहल्ला छत्ता डासना तथा अरबाज निवासी पसौंड़ा थाना साहिबाबाद भी घटना में शामिल थे।

जबकि षड्यंत्र में अमन की मां सुल्ताना, जेल में बंद पिता हारून तथा अरबाज की मां रुखसाना भी शामिल थी। मंगलवार को देर शाम सुल्ताना और रूक्साना को हत्या के षड्यंत्र के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

दबिश देने पर पुलिस से हाथापाई

पुलिस को पता चला कि अमन व अरबाज डासना में ही किसी घर में छिपे हैं। पुलिस ने दबिश दी तो लोगों ने विरोध करते हुए पुलिस से हाथापाई कर दी।

इंस्पेक्टर रण सिंह ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में अब्दुल रहमान व आबिद निवासीगण कुरैशियान मोहल्ला वार्ड-8 डासना तथा सम्मन निवासी मोहल्ला काजी वाली मस्जिद डासना को गिरफ्तार किया गया है। फरार चल रहे अमन, अरबाज, सलमान, नौशाद को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें