फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वोट दो, बिहार से दुल्हन दिलाऊंगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र में सरकार बनने के बाद अब बढ़ती महंगाई से घिरे बीजेपी नेताओं के बोल भी बिगड़ने लगे हैं। बीजेपी नेताओं की जुबान लगातार फिसल रही है।
विज्ञापन


मुंबई में बीजेपी नेता आशीष सलारे के पांच रुपए में भरपेट खाने के बयान पर उठा सियासी उफान अभी थम भी नहीं था कि एक और बीजेपी नेता ने चौंकाने वाला बयान दे दिया।

बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने हरियाणा के कुंवारे लड़कों की शादी कराने को लेकर ऐसा बयान दिया है कि उससे राज्य के सियासी गलियारों के साथ ही देशभर में विरोध के सुर उठने लगे हैं।
विज्ञापन

पढ़िए, बीजेपी नेता का विवादित बयान

दरअसल, बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि अगर बीजेपी की सरकार हरियाणा में आती है तो हरियाणा के कुंवारे लड़कों की शादी बिहार के लड़कियों से कराएंगे।

धनखड़ के इस बयान से राजनीतिक दल ही नहीं सामाजिक संगठन भी भड़क उठे हैं।

पूर्वांचल समाज की संस्थाओं ने बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी धनखड़ के बयान की कड़ी निंदा की। संस्‍थाओं ने धनखड़ को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन

'माफी नहीं मांगी तो होगा बड़ा आंदोलन'

आर्यावर्त जनकल्याण समिति, सर्वोदय पूर्वांचल विकास मंच, पाटलीपुत्र सांस्कृति चेतना मंच, न्यू जन कल्याण समिति ने एक मंच पर इसका विरोध किया है और चेतावनी दी है।

संगठनों ने कहा है कि अगर ओपी धनखड़ 24 घंटे के अंदर माफी नहीं मांगते हैं तो पूरे प्रदेश में जगह-जगह ओपी धनखड़ का पुतला जलाया जाएगा और विरोध किया जाएगा।

पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष संजय सिंह व महासचिव सतेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा नेता के बयान से श्रमिक और गुड़गांव के पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश के पूर्वांचल लोग आहत है। इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठाया जाएगा। बीएन लाल, धर्मेंद्र सिंह, आजम खान, राजेश पटेल आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें