Surgical strikes: PM Narendra Modi doing dalali of jawans blood, says Rahul Gandhi
- फोटो : ANI
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की टिप्पणी पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पलटवार किया।
उन्होंने कांग्रेस नेता की टिप्पणी को राजनीतिक बौखलाहट का परिणाम करार दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि कांग्रेस नेता को इतिहास में झांककर बोलना चाहिए था, क्योंकि कांग्रेस कई बार सेना की शहादत का राजनीतिक लाभ उठा चुकी है।
सतीश उपाध्याय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा शहीदों की शहादत पर राजनीति की है। वर्ष 1971 में लड़ाई जनरल सैम मानिकशाह के नेतृत्व में जीती गई थी, मगर कांग्रेस ने उसका जमकर राजनीतिक लाभ उठाया।