फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा में सुरक्षा के बीच गुलजार रही जिंदगी, मुस्लिमों ने अदा की जुम्मे की नमाज 

Sat, 08 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिसाहड़ा में आमरण अनशन और महापंचायत के बीच जिंदगी गुलजार रही। शुक्रवार को मुस्लिमों नेे जुम्मे की नमाज अदा की। महापंचायत में बैठे लोगों ने गांव में भाईचारा कायम रखकर एक बार फिर मिसाल पेश की।
विज्ञापन


वहीं, मुस्लिमों ने भी गांव में मौजूद रहकर अपने दिनचर्या के कार्य किए। गांव में आमरण अनशन और महापंचायत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी थीं। 

कुछ लोग मुस्लिम परिवारों के गांव छोड़ने की भी चर्चा करने लगे थे, लेकिन मुस्लिम परिवार के लोगों से बात की गई। उनसे मुस्लिम युवकों के कम दिखाई देने के संबंध में सवाल भी किया गया। 
विज्ञापन

'गांव के लोग काफी भाईचारा मानते हैं'

बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
इस पर उन्होंने दिन में युवकों के काम पर चले जाने और कुछ लोगों के रिश्तेदारी में जाने की जानकारी दी। मुस्लिम परिवार के कलुआ ने कहा कि उनके गांव के लोग काफी भाईचारा मानते हैं, उन्होंने हमें सुरक्षा का भरोसा दिया। 

ग्रामीणों के भरोसे पर हम गांव से नहीं गए। हमारी तरह अन्य परिवार भी गांव में मौजूद हैं। शुक्रवार को मुस्लिमों ने गांव की मस्जिद में नमाज भी अदा की। हालांकि इस दौरान लोगों की संख्या अधिक दिखाई नहीं दी। 

गांव में न तो किसी को खाने-पीने के सामान की दिक्कत हुई है और न ही किसी परिवार ने गांव छोड़ा है। मस्जिद व मुस्लिम परिवारों के पास कड़ी सुरक्षा भी तैनात रही है। - अमित कुमार, एसडीएम दादरी 

आमरण अनशन के दौरान एक मुस्लिम व्यक्ति हमारे बीच आया था, उसने हमारे अनशन को समर्थन देने की बात कही थी। इस पर हमने उससे कहा था कि गांव में रह रहे मुस्लिम परिवारों को किसी तरह चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। गांव में भाई चारा बरकरार है।- साध्वी हर सिद्धि ।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें