फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बुधवार को किए गए प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय पर लगाए गए आरोपों के बाद दिल्ली की राजनीति ने एक नया मोड़ ले लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि कल प्रेस कांफ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और महासचिव आशीष सूद पर बिजली कंपनियों से सांठ गांठ होने के गंभीर आरोप लगाए थे।

जिसके बाद आज सतीश उपाध्याय व सूद ने कल प्रेस कांफ्रेंस तो की ही थी, इसके साथ ही बृहस्पतिवार को भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग में केजरीवाल की शिकायत भी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मीटर बनाए नहीं पर लगाए जरूर हैं'

आज दिल्ली भाजपा के कई नेता चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे जहां उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बुधवार को गई प्रेस कांफ्रेंस के बारे में शिकायत दर्ज कराई।

इस पर जब अरविंद केजरीवाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा क‌ि सतीश उपाध्याय जी को खुद को बचाना है, तो वह निश्चित ही मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। इसलिए वो जैसा चाहे वैसा करें।

केजरीवाल ने आगे कहा कि वो अभी भी अपनी उस बात पर कायम हैं कि मीटर बनाए भले ही कहीं और जाते हों लेकिन उन्हें लगाने का काम सतीश उपाध्याय और सूद की कंपनियां ही करती थीं।

वहीं आप प्रवक्ता आतिशी मारलेना ने बीजेपी से सवाल किया है कि आखिर कौन सा कानून भंग किया गया है जो बीजेपी चुनाव आयोग के पास पहुंच गई? उन्होंने आगे कहा कि उपाध्याय ने कहा है कि वो उन दो कंपनियों से नहीं जुड़े हैं यानि कि वो अन्य चार कंपनियों से जुड़े हुए हैं।

शाजिया के बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर केजरीवाल से जब पूछा गया तो वह बोले कि हमारा देश स्वतंत्र है। जिसको जिस पार्टी की सोच ठीक लगे वो उसको ज्वाइन करे। वहीं इस पर आति‌शी मारलेना ने कहा कि क्या बदला है, शाजिया बदली हैं, उनते ‌‌सिद्धांत बदले हैं, या बीजेपी बदल गई?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें