फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Elections 2020: जब वोट मांगते हुए आप के कार्यालय पहुंच गए तेजिंदर बग्गा

Thu, 06 Feb 2020 12:19 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: आप दफ्तर पहुंचे बग्गा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

चुनाव हो तो हर प्रत्याशी अपने लिए वोटों की मांग जनता से करता है। लेकिन अगर कोई वोट मांगने के लिए विपक्षी पार्टी के चुनाव कार्यालय में ही पहुंच जाए तो क्या होगा? मौजूदा दिल्ली विधानसभा में हरिनगर से भाजपा के प्रत्याशी तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बुधवार को यही किया। उन्होंने वोट मांगने के लिए सीधे आम आदमी पार्टी दफ्तर का ही रुख कर लिया और अपने समर्थकों के साथ हरिनगर के एक चुनाव कार्यालय पहुंच गए। वहां बैठे आप कार्यकर्ताओं के पैर छूकर उन्होंने अपने लिए वोट और जीत का आशीर्वाद मांगा। आप कार्यकर्ताओं ने भी खुले दिल से उनका स्वागत किया। उन्हें चाय पिलाकर वहां से विदा किया। 

विज्ञापन

 

इस घटना पर टिप्पणी करते हुए बग्गा ने कहा कि हमारी संस्कृति रचनात्मक विरोध की होती है। राजनीतिक विचारों के अलग होने से हमारे आपसी रिश्ते कभी प्रभावित नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी ज्यादातर लोग उनके अपने हैं जिनके साथ उन्होंने अपना बचपन बिताया है, उनसे सीखकर वे आगे बढ़ते आये हैं। ऐसे में उन्हें लगा कि अपने इन लोगों से मिलकर भी उन्हें आशीर्वाद लेना चाहिए और इसीलिए आज वे वहां पहुंच गए। 

भारतीय राजनीति में इस तरह के दृश्य कई अवसरों पर दिखाई पड़ते रहे हैं जब नेताओं ने अपने ही प्रतिद्वंद्वी दलों या प्रत्याशियों से मिलकर जीत का आशीर्वाद मांगा हो। आपसी हालचाल लेने के मामले में तो सभी नेता यह उदारता दिखाते रहे हैं। बीजेपी नेता  मनोज तिवारी भी उत्तर-पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने के बाद शीला दीक्षित से आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंच गए थे। जबकि इस चुनाव में उन्होंने शीला दीक्षित को ही हराया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें