फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi New Government: भाजपा दिल्ली में बना सकती है दो डिप्टी सीएम, पहले भी कई राज्यों में कर चुकी ऐसा

Wed, 12 Feb 2025 10:59 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली

सार

भाजपा शीर्ष नेतृत्व की माने तो ना सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि पूरे मंत्रिमंडल का खाका तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा करना है।
विज्ञापन
कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है। भाजपा सूत्रों के माने तो जल्द ही भाजपा शीर्ष नेतृत्व इसके लिए ऑर्ब्जवर भी नियुक्त करेगी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी दिल्ली सरकार के नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री बनाने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। इससे सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाने के कदम से पार्टी को विभिन्न जातियों, समुदायों और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि के विधायकों को समायोजित करने में मदद मिलेगी। भाजपा ऐसा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कर चुकी है।

विज्ञापन


भाजपा शीर्ष नेतृत्व की माने तो ना सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि पूरे मंत्रिमंडल का खाका तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा करना है। इसमें सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला लागू किया जाएगा। मंत्रिमंडल का गठन करने में सभी वर्ग को साधा जाएगा। इतना ही नहीं मंत्रिमंडल में महिलाओं को भी तरजीह दी जाएगी। ताकि विपक्ष किसी तरह का सवाल नहीं उठा सके। खास बात यह है कि मंत्रिमंडल का गठन इस तरह होगा कि पूरे देश में दिल्ली जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मिनी इंडिया अपने भाषणों में कहा है, वहां तक संदेश भेजा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें