आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा की निष्क्रियता के कारण शहर के कई हिस्सों में लंबी बिजली कटौती हो रही है। चुनाव नतीजे घोषित हुए कई दिन हो गए हैं, फिर भी भाजपा मुख्यमंत्री पर फैसला नहीं कर पाई है।
आम आदमी पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर चल रही आंतरिक खींचतान के कारण दिल्ली के लिए मुख्यमंत्री की नियुक्ति में देरी हो रही है और राष्ट्रीय राजधानी का शासन प्रभावित हो रहा है। आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि यह अफसोसजनक है कि जनता द्वारा खारिज किए जाने के बावजूद आप नेता अब भी गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा की निष्क्रियता के कारण शहर के कई हिस्सों में लंबी बिजली कटौती हो रही है। चुनाव नतीजे घोषित हुए कई दिन हो गए हैं, फिर भी भाजपा मुख्यमंत्री पर फैसला नहीं कर पाई है। इस बीच दिल्ली के निवासी लंबे समय से बिजली कटौती से पीड़ित हैं। भाजपा की अंदरूनी लड़ाई का खामियाजा दिल्ली की जनता क्यों भुगते?
बिजली कटौती के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता कपूर ने कहा चुनाव में समाज के सभी वर्गों द्वारा खारिज किए जाने के बाद यह उम्मीद थी कि आप नेता झूठ और धोखे की अपनी राजनीति छोड़ देंगे। हालांकि, सिर्फ चार दिन बाद खबरों में बने रहने की बेताब कोशिश में आप नेता प्रियंका कक्कड़ ने बिजली आपूर्ति के संबंध में आधारहीन और मनगढ़ंत बयान देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
आप ने आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर गुटबाजी के कारण अगले मुख्यमंत्री पर आम सहमति नहीं बन पा रही है। प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "उनके (भाजपा) नेता छोटे-छोटे समूहों में मिल रहे हैं और यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि नेतृत्व कौन करेगा। वे आपस में लड़ने में व्यस्त हैं, लेकिन दिल्ली के लोगों को परेशानी नहीं उठानी चाहिए।"