फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पर बीजेपी ने तोड़ दिया 16 साल का रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पहले चरण में हुए मतदान की सभी सीटें जीतकर अपना 16 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। इससे पहले 1998 में बीजेपी ने नौ सीटें जीती थीं।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के लिए अद्भुत रहे चुनावी परिणामों ने कई रिकार्ड बना गए। उनमें से एक प्रदेश में पहले चरण में हुए मतदान की सभी सीटों पर जीत हासिल कर बनाया है।

इनमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और अलीगढ़ सीट शामिल हैं। इससे पहले भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में नौ सीटें जीती थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वीके सिंह और महेश वर्मा ने बनवाया ये रिकार्ड

भाजपा के उम्मीदवार को बिजनौर सीट पर हार का मुंह देखना पड़ा था। खास बात ये है कि 2009 में इनमें से बीजेपी के पास सिर्फ दो सीटें थी। जबकि बीएसपी के पास पांच, आएलडी के पास दो और सपा के पास एक सीट थी।

दूसरी तरफ, पहले चरण की दस सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को मिली जीत का अंतर भी काफी बड़ा रहा है। इसका अंदाजा गाजियाबाद से वीके सिंह को साढ़े पांच लाख से अधिक और गौतमबुद्धनगर से डॉ. महेश शर्मा को ढाई लाख से अधिक वोटों से मिली जीत के जरिए लगाया जा सकता है।

ठीक इसी तरह अन्य उम्मीदवारों को भी भारी मतों के अंतर से जीत मिली है। दस सीटों में से चार पर सपा, चार पर बसपा और दो सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें