फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP ने दूसरे दिन भी AAP से पूछे ये पांच सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने शुक्रवार को भी आम आदमी पार्टी और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल से पांच सवाल पूछे, जबकि बृहस्पतिवार को पूछे गए सवालों के जवाब अभी आप ने नहीं दिए हैं।शुक्रवार को सवाल पूछने की जिम्मेदारी केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमन को दी गई।
विज्ञापन


सीतारमन ने आप को महिला विरोधी बताया और कहा कि आप विदेशों से चुनाव लड़ने के लिए पैसे ला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल को संवैधानिक संस्थाओं की परवाह नहीं है और वे उन संस्थाओं का अनादर करते हैं। आप के लोकपाल के मुद्दे को छोड़ने पर भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

आप से भाजपा के ये हैं पांच सवाल

आप महिला विरोधी दल है। पार्टी के गठन के बाद अधिकांश महिलाओं ने पार्टी छोड़ दी। भाजपा ने जब किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया तो उन्हें अवसरवादी क्यों बता रहे हैं?

केजरीवाल सबसे ईमानदार और पूरी दुनिया भ्रष्ट तो अभी तक लोकसभा चुनाव में हुए खर्च का हिसाब आप ने चुनाव आयोग को क्यों नहीं दिया?

आप के समर्थन में पाकिस्तान, बांग्लादेश और दुबई से फोन आ रहे हैं। इन देशों के लोग आप को चंदा भी दे रहे हैं। आखिर उनका क्या स्वार्थ है और कहीं ये राष्ट्रविरोधी ताकतें तो नहीं?

केजरीवाल संवैधानिक संस्थाओं का अनादर क्यों करते हैं? निर्वाचन आयोग की चेतावनी के बावजूद नोट लेकर वोट देने वाले बयान क्यों दिए जा रहे हैं?
जन लोकपाल के मुद्दे पर पार्टी बनाई, सरकार छोड़ने का ड्रामा किया और अब यही मुद्दा उनके लिए खत्म क्यों हो गया?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें