फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मोदी की पहली चुनावी रैली होगी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी रैली शुक्रवार को होगी। राजनीतिक पार्टियों के साथ पूर्वी दिल्ली में आयोजित होने वाली इस रैली पर भाजपा प्रत्याशियों की भी नजर है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि रैली के बाद कई समीकरण बदल जाएंगे। भाजपा की रणनीति के तहत शुक्रवार को मोदी अपने अंदाज में जमकर आम आदमी पार्टी पर बरस सकते हैं और मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के प्रशासन की तारीफ करते दिख सकते हैं। इसके लिए मोदी के सिपहसलार कई रणनीति भी तैयार कर रहे हैं।
 
शहादरा स्थित सीबीडी ग्राउंड में शनिवार को दोपहर बाद रैली का आयोजन किया जाएगा। मोदी शाम चार बजे के बाद ही रैली स्थल पर पहुंचेंगे। रैली पूरी तरह से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की देखरेख में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली जीतने की होगी अपील

इसका संयोजक पूर्वी दिल्ली सांसद महेश गिरी को बनाया गया है। रैली पूर्वी व उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र को ध्यान में रख आयोजित की जा रही है। जहां भाजपा के 18 विधानसभा प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे और मोदी इनके लिए वोट की अपील करेंगे। बच्चों का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा जहां मोदी गीत लॉन्च किया जाएगा।

80 फुट लंबे और 24 फुट चौड़े मुख्य स्टेज को तीन लेयर में तैयार किया गया है। सबसे ऊपरी लेयर पर प्रधानमंत्री मोदी व केंद्रीय मंत्री बैठेंगे। सीबीडी ग्राउंड में 40-50 हजार दर्शकों की क्षमता है।

जिसमें आधी जगह पर बैठने के लिए कुर्सियों का इंतजाम किया गया है। चूंकि रैली स्थल कृष्णानगर, लक्ष्मी नगर, विश्वासनगर और शहादरा विधानसभा क्षेत्र के करीब है लिहाजा यहां पैदल भी मोदी को सुनने लोग पहुंचेंगे। मंच पर दो एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं तो यहां हेलीपैड भी तैयार किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें