फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का आप पर निशाना: 'जुड़ रही कड़ी से कड़ी, केजरीवाल के पास आ रही हथकड़ी', BJP ने पूछे ये पांच सवाल

Sat, 15 Apr 2023 11:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है।
विज्ञापन
gaurav bhatia kejriwal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इसको लेकर भाजपा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल को शराब घोटाले का किंगपिन यानी सूत्रधार बताते हुए उनकी पार्टी और नेताओं को कट्टर बेइमान कहा और पांच सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि आप कट्टर बेईमान पार्टी है। उन्होंने कहा, जुड़ रही कड़ी-कड़ी केजरीवाल के पास आ रही हथकड़ी। भाटिया ने कहा कि शराब घोटाले के आप किंगपिन हैं और आपके नेता जिन्हें आपने कट्टर ईमानदार का सर्टिफिकेट दिया और अब उन्हें बेल नहीं मिल रही वह कट्टर बेईमान हैं।

भाजपा के पांच सवाल-
  1. शराब नीति जिसकी अहम बैठक 5 फरवरी 2021 को हुई उस मीटिंग की अध्यक्षता आप(केजरीवाल) कर रहे थे तो आप पर गाज क्यों न गिरे।
  2. मुख्य आरोपी समीर महेंद्रू से आपने फेसटाइम पर बात करी विजय नैयर के जरिए, ये फेस टाइम कॉल आपने करी आपकी बात समीर महेंद्रू से हुई कि नहीं।
  3. शराब ठेकेदारों से आपका रिश्ता क्या है?
  4. आपकी शराब नीति इतनी अच्छी थी तो इसको वापस क्यों लिया गया?
  5. अरविंद केजरीवाल का केवल एक ही काम है- लूट, खसूट और भ्रष्टाचार। अरविंद केजरीवाल कट्टर बेईमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें